सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में शरीफा, जिसे सीताफल भी कहा जाता है नजर आने लगता है। देखने में सबसे अलग दिखने वाला यह फल औषधीय गुणों से भरपूर है। शरीफा दिल को स्वस्थ रखने में, गठिया का दर्द, नेत्र दृष्टि में सुधार और एनीमिया रोग से बचाव करता है।
इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है, जो डायबिटिज से हमें बचाती है। यह पाचन में सहायक है और कब्ज को दूर करता है। खास बात यह है कि इसको खाने से विटामिन, मिनरल सहित अन्य पोषण की पूर्ति हो जाती है। इसमें आयरन होने के कारण हमारे शरीर में खून की कमी की पूर्ति करता है।
विटामिन ए:- त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में लाभदायक है। यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।
विटामिन सी:- यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से बचाता है।
मैग्नीशियम:- यह गठिया के दर्द के लिए अच्छा होता है। मैग्नीशियम शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखता है।
पोटेशियम:- पोटेशियम आपको सक्रिय रखता है और सुस्ती दूर भगाता है। सोडियम और पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं।
कैल्शियम:- इससे प्राप्त कैल्शियम की मात्र हमारी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है।
विटामिन बी काम्पलेक्स:- यह दिमाग में जीएबीए न्यूरोन को नियंत्रित रखता है। इससे हम चिंता और अवसाद से बचते हैं।