आंवला त्वचा का रंग निखारने में मदद करता है। इसके लिए दो से तीन महीने तक रोज कच्चा आंवला या आंवले का मुरब्बा खाएं।
रोज सुबह खाली पेट आधा गिलास गाजर का जूस पिएं इससे एक महीने में फर्क दिखाई देने लगेगा।
गर्मियों के दिनों में एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है।
रोज सुबह-शाम भोजन करने के बाद सौंफ खाने से ब्लड साफ होता है और त्वचा की रंगत बदलने लगती है।
एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह मुंहासों से भी निजात दिलाता है। एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकाल लें, अब इस जेल को कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें और लगभग एक घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ऐसा रोजाना करने से त्वचा में जल्दी फर्क दिखाई देगा।
हरी सब्जियों के पानी से चेहरा धोने से भी त्वचा में चमक आती है।
गर्मियों में कूलिंग मास्क का प्रयोग किया जाता है। खीरे और मुल्तानी मिट्टी वाले फेस मास्क चेहरे का तरोताजा बनाते हैं साथ ही ठंडक भी देते हैं।
एक चम्मच शहद में एक चम्मच पानी मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूख जाने पर पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा चिकनी और कोमल होगी।
पौष्टिक भोजन के साथ ही एक्सरसाइज करने से भी त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा।
दूध, शहद, संतरे का रस तथा गाजर का रस अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार कर लें। इससे चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं। इससे आप सूरज की हानिकारक किरणों से बचेंगी। स्किन टाइप के अनुसार एसपीएफ लोशन लगायें, यह स्किन पर सन स्पॉट्स और रिंकल्स को आने से रोकता है।
नियमित रूप से योग को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें। स्वस्थ तन-मन के लिए योग से बेहतर अन्य कोई साधन नहीं है।