● सलाद बनाने में आसान है और यह सेहत का भी ध्यान रखता है। सलाद में कई सब्जियां और फल शामिल होते हैं जो हमें कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। ताजा सलाद का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।
1) सलाद है शानदार :-
कच्चे फल और सब्जियों का सेवन करने से आप बेहतर महसूस करते हैं। आप पहले से ज्यादा फिट महसूस करते हैं। आपकी सेहत अच्छी होती है और आप अधिक लंबा जीते भी हैं। सलाद खाने के बहुत फायदे हैं। और आज हम आपका तार्रुफ उन्हीं फायदों से करवा रहे हैं।
2) सलाद स्वादिष्ट होते हैं :-
ताजा फल और सब्जियों का अपना स्वाद ही अलग होता है। तो उन्हें मिलाकर खाने का आनंद ही अपना अलग है। यह मेल सलाद को अनोखा रंग और रूप देता है। सलाद का स्वाद तो लाजवाब होता है। और सेहत के लिए इसके फायदों को जानना इसके स्वाद में इजाफा ही करता है।
3) देख ही पेट भर जाता है :-
कहते हैं सबसे पहले आप अपनी आंखों से भोजन करते हैं। सलाद का टैक्सचर बहुत अलग होता है। भिन्न-भिन्न आकार, स्वरूप और रंगों के फल और सब्जियां न सिर्फ देखने में अच्छी लगती हैं, बल्कि इन्हें देखकर ही पेट भरे होने का अहसास होता है। एक बात का और ध्यान रखें कि जो खाना हमारी आंखों को भाता है हमें उसे खाने का मजा भी ज्यादा आता है।
4) अलग सलाद खायें :-
सलाद में सिर्फ चुकंदर, टमाटर और खीरे ही नहीं होते। सलाद में आप सैकड़ों किस्म के फल और सब्जियों को मिला सकते है। इससे उनका स्वाद बढ़ जाता है। इसमें इतनी वैरायटी मौजूद है कि आप बरसों तक रोज नया विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप रोज एक ही प्रकार का सलाद खा-खाकर बोर हो गये हैं तो आप इन विकल्पों में से चुन सकते हैं। इसके साथ ही आप सलाद को अलग तरह से तैयार करके भी जायके का अंदाज बदल सकते हैं।
5) सलाद का सेवन कैलोरी घटाये :-
जब तक आप सलाद में तले भुने भोजन का उपयोग नहीं करते, तब तक आप जितना चाहे सलाद का सेवन कर सकते हैं। सलाद कैलोरी में कम होते हैं। और इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। सलाद में फल और गुड फैट जैसे ऑलिव ऑयल और अवाकाडो को शामिल करने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।
6) सलाद में होता है फाइबर :-
सेहतमंद भोजन आपके शरीर को अधिक ऊर्जा देता है और इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। सलाद हमारे भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है जिससे कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या दूर होती है। भोजन से पहले उच्च फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से भोजन में कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
7) भूख से बचाये :-
अगर आपको हमेशा कुछ न कुछ मीठा खाने का मन करता रहता है, तो कैंडी या चॉकलेट के स्थान पर फ्रूट सलाद का सेवन करें। न सिर्फ इससे आपकी भूख शांत होगी, बल्कि इसका स्वाद भी ताजा होगा और यह आपके शरीर में ऊर्जा का संचार भी करेगी।
8) बनाने में आसान :-
भूख लगने पर आप पिज्जा मंगाते हैं और फिर उस आधे घंटे तक उसका इंतजार करते हैं। या फिर घर पर ही चीज सैंडविच जैसा ही कोई अन्य विकल्प बनाते हैं। लेकिन, अगर आप ध्यान दें तो घर पर सलाद बनाना ज्यादा आसान और कम वक्त लेने वाला है। बस फलों सब्जियों को धोइये और काट लीजिये आपका सलाद तैयार। न पकाना, न बेकिंग।
9) ;सलाद सेहतमंद होते हैं :-
सलाद विटामिन, मिनरल से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए (इम्यूनिटी), विटामिन सी (संक्रमण से बचाव, आयरन अवशोषण, स्वस्थ हड्डियां, मसूड़ों और त्वचा को रोगों से बचाना), विटामिन के(मजबूत हड्डियां, जख्मों को भरने और रक्त को गाढ़ा बनाने), जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भी सलाद में होते हैं।
10), रोगों से बचाता है सलाद :-
फाइबर से भरपूर सलाद पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर, कैंसर और हृदय रोग जैसे कई रोगों से शरीर की रक्षा करता है। सलाद में मौजूद कच्चे फल और सब्जियां में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। सलाद को ज्यादा स्वास्थ्य कारक बनाने के लिए उसमें बस मुट्ठी भर ब्लूबेरी और अखरोट को मिलाये। शोधों के अनुसार, कच्ची सब्जियों और अच्छे फैट (ऑलिव ऑयल) ज्यादा लेने वाले लोगों में मृत्यु दर कम पाई जाती है। सलाद से लंबे समय तक जीने में मदद मिलती है।